Monday, June 15, 2026
Homeखास खबरग्वालियर-बेंगलुरु के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, पाँच राज्यों के रेलयात्रियों को...

ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, पाँच राज्यों के रेलयात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलयात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने एवं मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को सशक्त करने हेतु नई ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गयी है जिसकी उद्घाटन सेवा गुरुवार 26 जून 2025 को गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु उद्घाटन सेवा विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।

यह ट्रेन आज विशेष रूप से उद्घाटन सेवा के रूप में चलाई जा रही है। इसकी नियमित सेवा 29 जून 2025 से एसएमवीटी बेंगलुरु से और 4 जुलाई 2025 से ग्वालियर से चलेगी।

गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 01086 आज 26 जून 2025 को शाम 16:00 बजे ग्वालियर स्टेशन से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शिवपुरी (17:32 बजे), गुना (19:45 बजे), अशोक नगर (20:45 बजे), बीना (22:15 बजे), विदिशा (23:17 बजे) तथा भोपाल स्टेशन (रात्रि 00:15 बजे, अगले दिन) पर ठहरते हुए यात्रा करेगी। यह ट्रेन मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए शनिवार 28 जून 2025 को सुबह 08:35 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना, विदिशा, भोपाल, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेल्लमपल्ली, काजीपेट, काचीगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल, कुरनूल सिटी, ढोन, अनंतपुर, धर्मावारम, हिंदूपुर, येलहंका, एसएमवीटी बेंगलुरु।

कोच संरचना

इस विशेष उद्घाटन ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी एवं 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Related Articles

Latest News