Monday, March 16, 2026
Homeखास खबरNew Train: 6 अगस्त से नियमित चलेगी रीवा-पुणे सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

New Train: 6 अगस्त से नियमित चलेगी रीवा-पुणे सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Rewa-Pune Weekly Superfast Express: भारतीय रेल के द्वारा रीवा-पुणे के बीच नई सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। रीवा-पुणे-रीवा सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की नियमित सेवा रीवा से 6 अगस्त 2025 से आरम्भ होगी, जबकि हड़पसर (पुणे) से 7 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

गाड़ी संख्या 20152 रीवा-हड़पसर (पुणे) सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20152 रीवा-हड़पसर (पुणे) सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 06:45 बजे रीवा स्टेशन से प्रस्थान करेगी और सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगाँव, अहमदनगर, दौड़ कॉर्ड लाइन होते हुए गुरुवार सुबह 09:45 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 20151 हडपसर (पुणे)-रीवा सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

वापसी में गाड़ी संख्या 20151 हडपसर (पुणे)-रीवा सप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15:15 बजे पुणे स्टेशन से  प्रस्थान करेगी और दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना होते हुए शुक्रवार सायं 17:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस साप्ताहिक ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 4 सेकंड सिटिंग, 3 तृतीय वातानुकूलित, 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 2 द्वितीय वातानुकूलित तथा शेष स्लीपर श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Related Articles

Latest News