Sunday, March 15, 2026
Homeखास खबरलोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, ओम बिरला का...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, ओम बिरला का सदन में न जाने का फैसला

नई दिल्ली । विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

बजट सत्र के 10वें दिन संसद दो बार स्थगित हुई। दोपहर 2 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू हो सकी। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की। इधर ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वे प्रस्ताव गिरने तक सदन में नहीं जाएगे।

इससे पहले हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। इससे हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते हैं।

ऐसे में काम नहीं हो पा रहा। वहीं संसद के बाहर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं।

कांग्रेस जब तक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी तब तक कांग्रेस का भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है। संसद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ये बजट दिशाहीन है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में पीएम के क्षेत्र में भी विकास नहीं हो रहा है। काशी की विरासत को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख है हम काशी को क्योटो बनते नहीं देख पाए।

इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल ने कहाए ष्मुझे विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।

पेंगुइन बोली, कोई भी हिस्सा पब्लिक नहीं किया-

राहुल का यह बयान पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के उस क्लैरिफिकेशन के बाद आयाए जिसमें कहा गया कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है।

पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं। पेंगुइन कंपनी ने कहा. अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Related Articles

Latest News