Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबररीवा-मुंबई के बीच वाया जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन...

रीवा-मुंबई के बीच वाया जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेल प्रशासन ने पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली गाड़ी 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 13-13 ट्रिप की विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जो 25 सितंबर तक अधिसूचित है, अब 2 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक और चलेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जो 26 सितंबर तक अधिसूचित है, अब 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक और चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर होगा।

Related Articles

Latest News