बीएनपी । बांग्लादेश आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी को प्रचंड जीत मिली है. बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत पर तारिक रहमान को पीएम मोदी ने भारत से संदेश भेजा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएनपी चीफ तारिक रहमान को आम चुनाव में जीत की बधाई और भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. बता दें कि तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं और बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
बांग्लादेश आम चुनाव के नतीजे सामने आते ही पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं.
यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है.’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने तारिक रहमान और बीएनपी को भी टैग किया है.
उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा.
मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.’ पीएम मोदी ने बांग्लादेश चुनाव पर ऐसे वक्त में बयान दिया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तल्ख हैं. यूनुस राज में दोनों देशों के बीच काफी दूरी आई है.











