Sunday, February 15, 2026
Homeखास खबरचार गुना बढ़ी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की इनामी राशि

चार गुना बढ़ी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की इनामी राशि

आईसीसी ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की कुल इनामी राशि को 4 गुना बढ़ाकर 122 करोड़ रुपये कर दिया है। विजेता टीम को 40 करोड़ मिलेंगे, जो पुरुषों के पिछले विश्व कप से भी ज्यादा है।

महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आईसीसी ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब यह टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों के लिए सबसे आकर्षक पुरस्कार राशि वाला टूर्नामेंट बन गया है।

भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले इस विश्व कप में विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आईसीसी ने बताया कि इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) होगी। यह राशि 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले विश्व कप की तुलना में करीब 297% अधिक है। उस समय कुल इनामी राशि 3.5 मिलियन डॉलर थी।

 सबसे खास बात यह है कि यह इनामी राशि पुरुषों के 2023 विश्व कप की राशि (10 मिलियन डॉलर) से भी ज्यादा है। टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका के पांच प्रमुख शहरों गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में किया जाएगा।

Related Articles

Latest News