सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का मजाक बनाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को अपने यूट्यूब चैनल पर माफी मांगने को कहा है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सभी आज कोर्ट में पेश हुए।
इस सुनवाई के दौरान सोनाली ठक्कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सोशल मीडिया गाइडलाइंस तैयार करने को भी कहा है कि ताकि अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सके।
कोर्ट ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स से सलाह कर ऐसी गाइडलाइंस बनाई जाए जिनका मकसद सिर्फ एक ऐसी घटना से निपटना न होकर होकर भविष्य की जरूरत के मुताबिक हो। मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पक्षकार बनने की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पांचों आरोपियों पर जुर्माना लगाने पर कोर्ट आगे की सुनवाई में फैसला लेगा।











