Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसड़क पर बाइक स्टंट करना पड़ा युवक को भारी, पुलिस ने काटा...

सड़क पर बाइक स्टंट करना पड़ा युवक को भारी, पुलिस ने काटा 5000 का चालान

आज सीहोर जिले में दोराहा पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले एक 21 वर्षीय युवक पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत आरोपी का पांच हजार रुपए का चालान काट कर उससे एक बांड भरवाया की वह निकट भविष्य यह गलती नही दोहराएगा।

कानून के साथ खिलवाड़ की इजाजत नहीं
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने पहले ही साफ निर्देश दिए हैं कि सड़क पर किसी भी तरह की स्टंटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ही रितेश का खतरनाक खेल पुलिस की पकड़ में आया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 समेत अन्य धाराओं के तहत पांच हजार रुपये का चालान काटकर स्पष्ट संदेश दिया कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है।

Related Articles

Latest News