रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दुर्ग-लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 9-9 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस समर स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन से चलकर पश्चिम मध्य रेल के कटनी मुड़वारा, दमोह एवं सागर स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआँ समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआँ जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 मई से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर, कटनी मुड़वारा रात 19:50 बजे, दमोह 21:30 बजे, सागर 22:40 बजे पहुँचकर, अगले दिन निजामुद्दीन सुबह 11:25 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए शक्रवार शाम 17:50 बजे लालकुआँ जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 2 मई से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित लालकुआँ जंक्शन स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन निजामुद्दीन मध्यरात्रि 01:20 बजे, सागर दोपहर 14:00 बजे, दमोह 15:15 बजे, कटनी मुड़वारा शाम 17:50 बजे, पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रविवार भोर 04:00 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।
समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव
ये समर स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन से चलकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली होते हुए उत्तराखंड के नैनीताल स्थित लालकुआँ जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन को रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, हज़रत निजामुद्दीन, गाज़ियाबाद जंक्शन, मुरादाबाद, रामपुर एवं रुद्रपुर सिटी आदि स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
हावड़ा-खड़गपुर रेलखंड में लगातार 19 दिनों तक रद्द रहेंगी कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें











