Tuesday, May 19, 2026
Homeखास खबरआज देश में दिखेंगे मौसम के कई रंग- कहीं हीटवेव तो कहीं...

आज देश में दिखेंगे मौसम के कई रंग- कहीं हीटवेव तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने आज बुधवार को दिल्ली सहित 10 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना सहित 10 प्रदेशों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में आज बुधवार को 15 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर जिलों में आंधी-बारिश होने का भी अलर्ट है। 

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूर्वांचल में बारिश की संभावना जताई है। 

राजस्थान का मौसम

भीषण गर्मी की चपेट में आए राजस्थान में मौसम विभाग ने आज बुधवार को दो जिलों में रेड अलर्ट है, दो जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Latest News