Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरआज सोने के भाव में क्या हुआ बदलाव, जानें सोना-चाँदी का लेटेस्ट...

आज सोने के भाव में क्या हुआ बदलाव, जानें सोना-चाँदी का लेटेस्ट रेट

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 7 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में स्थिरता है और 24 कैरेट सोना 1,08,490 रुपये से लेकर 1,08,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी आज स्थिर हैं और 22 कैरेट सोना 99,450 रुपये से लेकर 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,08,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,08,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत भी स्थिर दिख रही है और चाँदी 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News