केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बुधवार को वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अब निजी वाहन चालकों के लिए फास्टैग आधारित वार्षिक पास की सुविधा आरंभ करने जा रही है, इससे वाहन चालकों को बार-बार टोल का भुगतान नहीं करना होगा और रिचार्ज की झंझट से भी निजात मिल जाएगी।
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 15 अगस्त 2025 से यह नई योजना लागू होगी। इस योजना के तहत 3000 रुपये की कीमत वाला वार्षिक फास्टैग पास लॉन्च किया जाएगा। यह पास या तो एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक (जो पहले हो), वैध रहेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।
एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
ये भी पढ़ें- अंडरवाटर प्रोटेक्शन से लैस Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
ये भी पढ़ें- 50MP सेल्फी कैमरा और क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 स्मार्टफोन
यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चले आ रहे कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।
प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें- बारिश में बिंदास चलाएं Rainwater Smart Touch वाला Realme C73 5G स्मार्टफोन











