Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरभारत पर अमेरिकी टैरिफ अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण: विदेश मंत्रालय

भारत पर अमेरिकी टैरिफ अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण: विदेश मंत्रालय

SHABD, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। भारत ने इसे अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्णय लेता है।

कार्यकारी आदेश के मुताबिक भारत पर अब अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर 25 फीसदी के टैरिफ लगाने का एलान पहले ही कर चुके हैं। नए आदेश के अनुसार भारत पर अब शुल्क बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। अतिरिक्त टैरिफ के पीछे ट्रंप ने रूस के साथ भारत के व्यापार और तेल खरीद को कारण  बताया है। ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस के साथ तेल की खरीद कर रहा है इससे रूस को यूक्रेन में अभियान में मदद मिल रही है।

हालांकि भारत ने पहले ही अमेरिकी प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखते हुए देश हित को प्राथमिकता देने की बात कह चुका है। विदेश मंत्रालय ने रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए अमेरिकी दबाव को अनुचित करार दिया था। एक बार फिर विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि तेल का आयात बाज़ार के कारकों पर आधारित हैं और भारत कोई भी फैसला अपने 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से लेता है। ट्रंप के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर उन कार्यों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में कर रहे हैं। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है।

Related Articles

Latest News