Thursday, December 11, 2025
Homeखास खबरमौसम: भीषण गर्मी से राहत देने सक्रिय हो रहा है मानसून, कई...

मौसम: भीषण गर्मी से राहत देने सक्रिय हो रहा है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Weather Update: भीषण गर्मी से हलाकान हो रहे उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों को जल्दी ही तीखी गर्मी के तेवरों से मुक्ति मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 13 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे मानसून के सक्रिय चरण में प्रवेश करने के आसार हैं, इसके कारण 13 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 13 और 14 जून को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी। 

मौसम विभाग ने बताया कि आज 12 जून तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से 16 जून के दौरान गुजरात और 12 जून से 14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है और आज 12 जून और 13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा में बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने बताया कि आज आज 12 जून से 15 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है। आज 12 जून और 13 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में, 13 जून को बिहार में तथा 14 जून और 15 जून को मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। 

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज 12 जून से 16 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Latest News