कौन करेगा अगुवाई- डॉ वर्षा चौबे

कोशिश कौन यहां करेगा
कौन करेगा अगुवाई
बोलो कैसे जग सुधरे
उपदेशों की भली चलाई

बनकर कौन यहां अशोक
फिर राष्ट्र निर्माण करेगा
जन, गण, मन का मान रखेगा
वंदे मातरम ध्यान रखेगा
हमको सज खुद रहना होगा
अवतारों की भली चलाई

कौन बनेगा चन्द्र यहां पर
कौन वीर शिवा सा टूटेगा
भ्रष्ट व्यवस्था और आचरण
कौन यहाँ मुख खोलेगा
बोलो कौन बनेगा गांधी

कभी कर्म तो कभी धर्म है
देखो दूषित राजभवन है
आज धरा जब शर्मिंदा है
कैसे वीर का मान रहेगा
तुमको निज ही तरना होगा
वैतरणी की भली चलाई

-डॉ वर्षा चौबे
भोपाल

परिचय-
नाम- डॉ वर्षा चौबे
माता- श्रीमती अन्नपूर्णा मिश्रा
पिता- ब्रजमोहन मिश्रा
पति- राहुल चौबे
जन्म स्थान- नरसिंहपुर
शिक्षा- एमए (हिंदी, अर्थशास्त्र) बीएड, एमएड एवं पीएचडी (छायावाद में बिम्ब योजना)
संप्रति-शिक्षिका
विधा- कविता, लघुकथा, कहानी, गीत, बाल साहित्य।
प्रकाशन- बाल साहित्य की किताब बाल-वैभव’₹ एवं लघुकथा संग्रह शिखर की ओर। जेएमडी पब्लिकेशन दिल्ली की दो किताबों के संपादन में सहयोग साथ ही आकाशवाणी और दूरदर्शन पर कविता पाठ व आलेख वाचन।

सम्मान- मध्यप्रदेश लेखिका संघ द्वारा नवोदित लेखिका सम्मान वर्ष 2013, श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान वर्ष 2005, गुलाबराय स्मृति शिक्षक का सम्मान 2015, श्रीमती रक्षा सिसोदिया शिक्षक सम्मान राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल द्वारा प्रदत्त 2016, जेएमडी पब्लिकेशन का नारी शक्ति सम्मान 2014 सामाजिक व साहित्यिक सेवा हेतु कादंबिनी संस्था द्वारा साहित्य सेवा सम्मान 2016, विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ज्ञानगंगा शिक्षक सम्मान 2017, अंतरा समूह द्वारा शब्द शक्ति सम्मान 2017, मातृभाषाडाटकाम द्वारा भाषा सारथी सम्मान 2017, मुट्ठी भर धूप पांडुलिपि को पवैया पांडुलिपि पुरस्कार वर्ष 2018, लघुकथा संग्रह शिखर की ओर को हिंदी लेखिका संघ द्वारा श्रीमती सुशीला जिनेश स्मृति पुरस्कार 2019, अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति जबलपुर द्वारा लघुकथा संग्रह शिखर की ओर को साहित्य अलंकरण सम्मान 2019, लघुकथा शोध केंद्र, भोपाल द्वारा विक्रम सोनी सम्मान 2019, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2019 विभागीय अनुमोदन द्वारा नगर निगम, भोपाल। मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा कस्तूरी देवी पुरस्कार 2019, तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा रत्नावली सम्मान 2019।

संपर्क-बी/41, गौतम नगर,
भोपाल, मध्यप्रदेश
पिनकोड- 462023
ईमेल[email protected]