कवि मनोहर सिंह चौहान ‘मधुकर’
जावरा, जिला-रतलाम, मध्य प्रदेश
मोबाईल नंबर- 09131436100
माता मेरी मान के, सुनो करुण पुकार।
मां मुझको ले अंक में, दे दो प्रेम दुलार।।
उमस भरे दिन आ गए, सब हो जाओ त्यार।
कुलू मनाली चल चलो, संग ले मित्र यार।।
सूती कपड़े खोज ले, जिनसे कर सिंगार।
आप सुख महसूस करें, तन को लगे बयार।।
हल्का खाए मस्त रहे, पीए छाछ भरपूर।
भोजन भारी ना करें, रहना स्वस्थ जरूर।।
पंखा भी बेदम हुआ, नींद कोसो दूर।
नर नारी बेहाल हुए, बदन पसीना चूर।।
बच्चे उत्तीर्ण जो हुऐ, जाएं मामा गांव।
आम बैर का मजा ले, बैठ पेड़ की छांव।।
सूर्य देव नमन करूं, सुनो एक अरदास।
गर्मी इतनी ठीक नहीं, गर्मी गले की फास।।