महिला: मनोहर मधुकर

मनोहर सिंह चौहान “मधुकर”
जावरा, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश
मोबाईल नंबर- 09131436100

***

महिला महिला नही होती,
ये होती अवतारी है।
अपनी जिद्द पर आ जाए तो,
सब पर पड़ती भारी है।।
***

वेद पुराण भी गीत गाते,
महिला की छवि न्यारी है।
सरस्वती लक्ष्मी दुर्गा की,
कथा जाने दुनिया सारी हैं।।
***

आज महिला अंतरिक्ष में घूमे,
कहा कम पड़ी आज नारी हैं।
पत्नी से लेकर प्रधान मंत्री तक
संभालती ये जुम्मेदारी हैं।।
***

नर है बिन नारी के सुना,
नारी जगत कल्याण कारी है।
बिन नारी नहीं चलती दुनिया,
मधुकर कहे बात शुभ कारी है।।
***