Homeसाहित्यइश्क में तेरे नाम: अनामिका गुप्ता

इश्क में तेरे नाम: अनामिका गुप्ता

अनामिका गुप्ता

राहों से तेरी
मिल गईं राहें मेरी
अब चलना आसान हो गया

हाथों में हाथ पकड़कर
मंजिल को पाना अरमान हो गया

तुझ संग जीना
तुझ संग मरना

अब जीने का सामान हो गया

थामा है दामन
थामे रखना,
मैं, इश्क में तेरे नाम हो गया

Related Articles

Latest News