Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनजबलपुर सहित देश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर 76 यात्री आवास क्षेत्र...

जबलपुर सहित देश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर 76 यात्री आवास क्षेत्र होंगे विकसित

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 76 यात्री आवास क्षेत्र (होल्डिंग एरिया) विकसित करने की योजना को मंज़ूरी दे दी है।

यह निर्णय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री आवास क्षेत्र की सफलता के बाद लिया गया है।

देश भर में नियोजित यात्री आवास क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और इनका स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी यात्री आवास क्षेत्र 2026 के त्यौहारी सीज़न से पहले ही पूरे हो जाने चाहिए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को अपने नए विकसित यात्री आवास क्षेत्र की मदद से प्रबंधित किया। इसे चार महीने की के भीतर तैयार किया गया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा केंद्र (स्थायी होल्डिंग एरिया) को किसी भी समय लगभग 7,000 यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसमें प्री-बोर्डिंग सुविधा और यात्री आने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए इस सुविधा को रणनीतिक रूप से तीन क्षेत्रों – टिकटिंग, पोस्ट-टिकटिंग और प्री-टिकटिंग-में बांटा गया है।

नई दिल्ली स्टेशन का होल्डिंग एरिया 7,000 से अधिक यात्रियों को समायोजित कर सकता है और यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए 150-150 शौचालय, टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें और मुफ्त शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Latest News