Sunday, July 26, 2026
Homeजन-मनडॉ. पवन स्थापक अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञानंद सम्मान से सम्मानित

डॉ. पवन स्थापक अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञानंद सम्मान से सम्मानित

ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज के संस्थापक सदस्य डॉ. पंडित पवन स्थापक को विश्व गायत्री अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञानंद मिशन 2024 का अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञानंद सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान डॉ. पंडित पवन स्थापक को उनके नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं कोविड महामारी के समय की गई नि:शुल्क सेवा के लिए 3 सितंबर को सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में महंत रवि पुरी महाराज के सानिध्य में दिया गया। इसी के अंतर्गत ब्राह्मण एक मंच एवं भगवान परशुराम वंशज के सदस्यों द्वारा डॉ. पंडित पवन स्थापक का पुष्पहार एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट सुधीर नायक, पंडित सतीश उपाध्याय, एडवोकेट मनीष मिश्रा, पंडित राम दुबे, पंडित योगेंद्र दुबे, पंडित गोविंद बिल्थरिया, पंडित शिवांश बिल्थरिया, पंडित शैलेंद्र दुबे, पंडित आशुतोष तिवारी, संजय चौधरी, पंडित बसंत पांडे, पंडित अनिल तिवारी, पंडित विनोद शर्मा, पंडित राहुल दुबे, पंडित अतुल दुबे, पंडित सारंग दुबे, पंडित कृष्ण कुमार बढ़गैया, पंडित रमेश मिश्रा, पंडित सुजाश दुबे, पंडित ब्रजेश मिश्रा, पंडित आलोक अग्निहोत्री, पंडित राहुल चौबे, पंडित कौशल किशोर तिवारी, कपिल दुबे, पंडित उमाशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News