Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनबारिश में बीमारियों से बचना है तो खाइए किचन में मौजूद ये...

बारिश में बीमारियों से बचना है तो खाइए किचन में मौजूद ये पांच मसाले

वैद्य डॉ प्रदीप कुमार
बीएएमएस, डीपीसी (चेन्नई)
पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ

बारिश का मौसम यूं तो अपने साथ हरियाली और मन को प्रफुल्लित करने वाली उमंग लेकर आता है, लेकिन वातावरण में नमी होने के कारण इस मौसम में बीमारियां भी जल्दी फैलती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए आपके किचन में ही नुस्खे मौजूद हैं। प्रतिदिन भोजन में उपयोग होने वाले ये मसाले आपको वर्षाजनित अनेक बीमारियों से बचा सकते हैं।

काली मिर्च

काली मिर्च आपको सर्दी, खांसी, कफ, पाचन संबंधी समस्याओं से बचा सकती है, साथ ही यह म्यूकस को शरीर से बाहर निकालने में भी काफी मददगार साबित होती है।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन बारिश के मौसम इस मौसम में गला खराब होने से तो बचाएगा ही, कफ को निकालने में भी मदद करेगा। यह प्राकृतिक तौर पर शरीर में गर्माहट पैदा करने में सहायक है जिससे आप वर्षाजनित समस्याओं से बच जाते हैं।

हल्दी

हल्दी इन दिनों में गर्माहट का अच्छा स्त्रोत है और यह एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। गर्म दूध में हल्दी का सेवन तो अमृत के समान माना गया है।

अदरक

बारिश में अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और होता है। इन दिनों में इसके फायदे भी आपके लिए दुगुने होते हैं, क्योंकि यह न केवल शरीर को गर्माहट देती है बल्कि मौसम की बीमारियों से आपको बचाती है। सूखी अदरक यानि सौंठ का सेवन भी इस मौसम में लाभकारी है।

लहसुन

लहसुन को भून कर खाने से सर्दी ठीक होती है, यह तो दादी माँ के नुस्खों में से एक है। ऐसे कई फायदों में लहसुन से मौसमी बीमारियों का बचाव भी शामिल है।

Related Articles

Latest News