Monday, June 15, 2026
Homeजन-मनजबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे को शास्त्रीय नृत्य के लिए मिला शिखर...

जबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे को शास्त्रीय नृत्य के लिए मिला शिखर सम्मान

मध्यप्रदेश सरकार संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिखर सम्मानों की घोषणा की गई है। इस सूची में जबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे (पूंछवाले) को शास्त्रीय नृत्य के लिए शिखर सम्मान प्रदान किया गया है।

रायगढ़ घराने की शास्त्रीय नृत्य कथक परंपरा की साधिका एवं पंडित रामलाल की शिष्या श्रीमती मोहिनी (पूंछवाले) मोघे को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च ’शिखर सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया है। जबलपुर सांसद आशीष दुबे श्रीमती मोहनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शास्त्रीय नृत्य परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में उनका योगदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बाल भवन जैसी संस्था में बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक वैभव से परिचित कर रही है तथा उन्हें नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है। मैं उनके प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। 

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने श्रीमती मोहनी मोघे को उनकी उपलब्धि के लिए  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  संस्कारधानी जबलपुर के लिए यह गौरव का पल है कि जबलपुर की कथक नृत्यांगना एवं नृत्य गुरु को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

विभागीय अधिकारी श्रीमती शशि श्याम उईके संयुक्त संचालक महिला बाल विकास, संचालक बाल भवन गिरीश बिल्लोरे, सहायक संचालक सुश्री शिवानी मौर्य सहित विभागीय अधिकारियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Latest News