Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनद इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनीयर्स जबलपुर लोकल सेंटर में ख्यातिलब्ध पावर इंजीनीयर डॉ....

द इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनीयर्स जबलपुर लोकल सेंटर में ख्यातिलब्ध पावर इंजीनीयर डॉ. खरे का व्याख्यान

द इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनीयर्स (इंडिया) जबलपुर लोकल सेंटर में शनिवार 15 फरवरी को सांय 5ः30 बजे से रिएक्टिव पावर मैनेजमेंट विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया है।

द इंस्टीटूशन ऑफ इंजीनीयर्स (इंडिया) लोकल सेंटर जबलपुर के मानसेवी सचिव डॉ. राजीव जैन तथा अध्यक्ष इंजी. संजय कुमार मेहता ने जानकारी दी कि उक्त व्याख्यान पावर सेक्टर की विश्व विख्यात हस्ती डॉ. विनोद कुमार खरे द्वारा दिया जायेगा।

डॉ. खरे उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन के डायरेक्टर, पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं इथियोपियन इलेक्ट्रिक यूटिलिटी के सीईओ, जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है।

कार्यक्रम के संयोजक इंजी. अनिंद्य कुमार खरे, आयोजन सचिव इंजी. महेश कुमार रघुवंशी तथा आयोजन अध्यक्ष इंजी. विवेक अग्रवाल ने समस्त सदस्यों, इंजीनियरिंग तथा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से अपील कि है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर पावर सेक्टर के एक बहुत ऊचें व्यक्तित्व से महत्वपूर्ण विषय पर दिये जा रहे व्याख्यान का लाभ उठावें।

Related Articles

Latest News