Homeजन-मनजबलपुर सेंट्रल जेल में जालीदार खिड़कियों से बहनों ने बंदी भाईयों को...

जबलपुर सेंट्रल जेल में जालीदार खिड़कियों से बहनों ने बंदी भाईयों को लगाया तिलक, जेल परिसर के पास लगी रही भीड़

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित सेंट्रल जेल में आज भाई-दूज के पावन अवसर पर बहनों ने अपने बंदी भाईयों को जालीदार खिड़कियों के बीच टीका लगाया है।

जेल में सुरक्षा के मद्देनजर परिजनों व बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं दूसरी ओर जेल परिसर के आसपास परिजनों की भीड़ लगी रही।

\जेल प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार मुलाकातें जालीदार खिड़कियों के माध्यम से कराई गईं। बहनों ने इन खिड़कियों के जरिए अपने भाइयों को भाई-दूज का टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल पूछा।

उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने जानकारी दी कि साल में केवल रक्षाबंधन के अवसर पर ही खुली मुलाकात की अनुमति होती है। जब बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

भाई-दूज पर सुरक्षा कारणों से आमने-सामने की मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाती, बल्कि जालीदार खिड़कियों से ही संवाद कराया जाता है।

जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया था। हालांकिए दूर-दराज से आने वाले परिजनों को निराश न लौटना पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई। निर्धारित समय के बाद आने वालों को भी शाम की बगल मुलाकात के दौरान मिलने का अवसर दिया जाएगा।

होली और रंगपंचमी के अवकाश के कारण आज जेल में सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं। जेलर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिले बिना वापस न लौटे।

Related Articles

Latest News