शहर समता विचार मंच कानपुर इकाई की जून माह की महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन

शहर समता विचार मंच कानपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी सुषमा सिंह उर्मि के संयोजन में सीमा वर्णिका की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि रेखा सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि सुषमा त्रिपाठी व डाॅ सुषमा सिंह रहीं।

यह काव्य गोष्ठी शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चली। जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही सीमा वर्णिका द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति सुषमा सिंह उर्मि द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन सोनल ओमर ने किया।

इस काव्य गोष्ठी में सीमा वर्णिका, सुषमा सिंह उर्मि, सुषमा त्रिपाठी, रेखा श्रीवास्तव, डाॅ सुषमा सिंह, सोनल ओमर ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन सीमा वर्णिका द्वारा दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन सोनल ओमर ने किया।