शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी की कानपुर इकाई की काव्य गोष्ठी में बही भाव सरिता

शहर समता विचार मंच कानपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी सीमा वर्णिका के संयोजन में रचना सक्सेना  की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि कविता उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि  मीरा सिन्हा, सुषमा सिंह उर्मि व श्रद्धा श्रीवास्तव रहीं।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अध्यक्षता कर रही रचना सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन और  मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति रजनी त्रिपाठी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन सीमा वर्णिका ने किया।

इस काव्य गोष्ठी में सौम्या शर्मा, सोनल ओमर, रजनी त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, सुधा शर्मा, सीमा वर्णिका, अर्चना गंगवार, अन्नपूर्णा बाजपेई, श्रद्धा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह उर्मि, संतोषी दीक्षित, नीरू श्रीवास्तव ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दिया।

इसमें युवा कवियत्री सोनल ओमर ने अपनी रचना लेखन और लेखनी द्वारा सभी कलमकारों को लेखकीय में किन-किन भावतत्वों का समावेश होना चाहिए का संदेश प्रेषित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन रचना सक्सेना द्वारा दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन सीमा वर्णिका ने किया।