NEET : मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने NEET मेरिट छात्रों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के लिए MBBS की फीस में एक-तिहाई तक कटौती करने की तैयारी कर रही है, जिससे मेडिकल शिक्षा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी। इसके साथ ही प्रदेश में MBBS सीटों की संख्या बढ़ाकर 6,020 कर दी गई है। इस फैसले से मेधावी छात्रों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के अधिक अवसर भी उपलब्ध होंगे।
2026 में MBBS में बढ़ेगी संख्या और कम होगी फीस-
इससे मेरिट में आए नीट एस्पिरेंट को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी हुई सीट संख्या और कम फीस का दोहरा लाभ मिल सकेगा। वहीं, मैनेजमेंट कोटे के तहत स्टूडेंट्स का एडमिशन नीट मेरिट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली काउंसलिंग के माध्यम से होगा।
मेधावी छात्रों के लिए MP सरकार का बड़ा तोहफा
मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2026 में मेडिकल कॉलेजों में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सीटें बढ़ाई गई हैं। जहां वर्ष 2023 में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल उपलब्ध सीटें 4675 थीं, इनमें से सरकारी कॉलेजों में 2275 सीटें और प्राइवेट कॉलेजों में 2400 सीटें उपलब्ध थीं। इनमें से मेरिट स्टूडेंट्स के लिए कुल 4315 सीटें निश्चित की गई थीं, जिसमें सरकारी कॉलेजों में 2215 और प्राइवेट कॉलेजों में 2040 सीटें रखी गई थीं।
4675 से बढ़कर 6020 सीटें
वर्ष 2026 में इनमें बढ़ोतरी करने पर मेडिकल कॉलेजों में कुल उपलब्ध सीटें 6020 हुईं, जिसमें सरकारी कॉलेजों में 3020 और प्राइवेट कॉलेजों में 3000 सीटें उपलब्ध रखी गईं। इस प्रकार वर्ष 2026 में मेरिट स्टूडेंट्स के लिए कुल 4520 सीटें उपलब्ध रखी गईं, जिनमें सरकारी कॉलेजों में 3020 और प्राइवेट कॉलेजों में 1500 सीटें मेरिट स्टूडेंट्स के लिए तय की गई। इससे मेधावी छात्रों को बड़ा फायदा होगा।
एक करफ फीस कम और दूसरी तरफ सीटें बढ़ने से सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सकेगा।
मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने पुलिस विभाग में सीधी भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सबसे अधिक पद आरक्षक (कांस्टेबल) के होंगे, जबकि अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह फैसला सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आया है और इससे प्रदेश के पुलिस बल को भी नई मजबूती मिलेगी।











