सीएम की घोषणा के सात वर्ष बाद भी एमपी में नहीं हो पाये छठ पूजा पर अवकाश के आदेश

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के शिक्षक-अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया की देश ही नहीं पूरे विश्व में मनाया जाने वाला छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश की धोषणा मुख्यमंत्री द्वारा सात वर्ष पूर्व की गई थी।

जिससे शासकीय कर्मचारियों एवं उनका परिवार जो तीन दिवसीय छट महापर्व का व्रत रखते हैं, वह इस त्यौहार को और हर्षोउल्लास व धूम-धाम से मना सकते हैं, जबकि केन्द्र सरकार के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारें भी 10 नबम्बर का सामान्य अवकाश दे रही है। वहीं मप्र शासन द्वारा उत्तर भारत के इस महापर्व पर अवकाश का कोई प्रावधान न कर उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।

संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे, श्यामनारायण तिवारी, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, प्रणव साहू, मनीष लोहिया, मनोज सेन, मनीष शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, संतोष तिवारी, सुदेश पाण्डे, नितिन शर्मा, विनय नामदेव, आदित्य दीक्षित, विजय कोष्टी, सतीश पटैल, सोनल दुबे, राजकुमार सिंह, देवदत्त शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, ब्रजेश गोस्वामी, पवन ताम्रकार, मनोज पाटकर, अनुराग मिश्रा आदि ने मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मांग की है कि छठ महापर्व पर केन्द्र शासन के समान राज्य कर्मचारियों का 10 नबम्बर 2021 का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये।