एमपी में नियमित होंगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी रुकी हुई उपादान की राशि

मध्य प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है, वहीं इससे पहले जबलपुर के महापौर ने  मानवेंद्र की उपस्थिति में 19 बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिस पर जबलपुर महापौर द्वारा 38 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी के जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जबलपुर नगर निगम में समस्त कर्मचारियों के सामने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की महापौर से अपर आयुक्त मानवेंद्र की उपस्थिति में 19 बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिस पर जबलपुर महापौर द्वारा 38 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाने, बरसों से रुकी रिटायर्ड कर्मचारियों के उपादान की राशि शीघ्र दिये जाने और 15 कर्मचारियों की विभागीय जांच समाप्त किए जाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।

महापौर ने कहा कि जो भी प्रादेशिक स्तर की मांगे हैं जैसे समस्त विनियमित सामुदायिक संगठन संविदा कर्मचारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों का सृजन, चुंगी क्षतिपूर्ति की अघोषित कटौती बंद किया जाना, समयमान वेतनमान 2800 दिए जाने जैसी मांगों को लेकर स्वयं महापौर ने संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ मिलकर चर्चा किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम में भोपाल में संचालनालय के घेराव के दौरान प्रशासन आयुक्त नगरीय प्रशासन द्वारा 1 सितंबर 2016 तक के सभी संभागों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाना, सामुदायिक संगठनों को नियमित किया जाना जैसी 19 बिंदुओं के निराकरण हेतु 3 अगस्त 2023 को संचनालय भोपाल में बैठक के लिए बुलाया गया है। संगठन द्वारा यह भी निश्चित किया गया है कि 3 तारीख को बैठक में भी हमारे आदेश पारित नहीं होते हैं, तो संगठन काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन विभाग की होगी।

इस दौरान तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश, नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव पंडित राम दुबे, प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ संरक्षक पंडित योगेन्द्र दुबे, अजाक्स के निगम इकाई अध्यक्ष राकेश समुंद्री, फील्ड वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष केके दुबे, कर्मचारी कॉरपोरेशन फेडरेशन के अध्यक्ष विजय दुबे, अनुराग पाठक, मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पंडित अनिल तिवारी, इकाई अध्यक्ष करण पटेल, सचिव मुकेश रजक, जिला सचिव बसंत पांडे, नियमित विनय मित्र, दैनिक वेतन भोगी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सामुदायिक संगठन सफाई संरक्षक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।