बिजली कंपनी ने रोका अपने कार्मिकों का वेतन, यूनाइटेड फोरम ने दी कार्य बंद करने की चेतावनी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा अपने अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा भविष्य में होने वाले गलती के लिए सभी अधिकारियों से एक घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है। जिसमें सभी घोषणा पत्र देने के बाद ही वेतन देने के लिए कहा जा रहा है। सभी अधिकारियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। 

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम के संयोजक वीकेएस परिहार द्वारा प्रबंधन को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया सीमित संसाधन एवं सीमित कर्मचारी होने के बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना, राजस्व संग्रहण कार्य पूर्ण दक्षता से कर रहे हैं।

इसके बावजूद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा कार्य के निर्वहन में किसी एक कार्य के ना होने पर उस संबंध में अवैधानिक अथवा नियम विरुद्ध घोषणापत्र भरवाना हठधर्मिता है। यूनाइटेड फोरम इसका विरोध करता है। फोरम द्वारा 2 अगस्त 2022 तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन जारी करने का निवेदन किया गया है। कंपनी द्वारा वेतन जारी न करने की स्थिति में 3 अगस्त 2022 को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।