केन्द्र की तर्ज पर एमपी के शासकीय कर्मचारियों को भी मिले अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों को संपूर्ण सेवाकाल में सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके तहत वह सपरिवार संपूर्ण भारत भ्रमण पर धार्मिक, रमणीक स्थलों आदि का अवलोकन कर आनंदित होते हैं, जिससे उनका एवं परिवार का तनाव मुक्त होना स्वभाविक है, वह नई उर्जा से शासन के कार्यों का सफलतापूर्व निष्पादन करते हैं।

निश्चित रूप से यह केन्द्रीय कर्मचारी की हितार्थ योजना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र के समान वेतन एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु सहमति दी गई थी, किन्तु मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन के अलावा केन्द्र के कर्मचारियों की भांति अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, मनीष चौबे, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, श्यामनारायण तिवारी, शुभसंदेश सिंगौर, प्रमोद वर्मा, प्रणव साहू, राकेश दुबे, गणेश उपाध्याय, प्रशांत शुक्ला, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, राकेश पाण्डे, मनीष शुक्ला, सुदेश पाण्डे, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, संजय साहू, विष्णु पाण्डे, संतोष तिवारी, महेश कोरी, वेदप्रकाश गुप्ता, बृजेश गोस्वामी, प्रियांशु शुक्ला आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को भी केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ दिया जावे।