संस्कारधानी में सनातन धर्म के ध्वजवाहक जगतगुरू शंकराचार्य द्वय के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य अभिनंदन

सनातन धर्म के शिखर, नव प्रतिष्ठित धर्माचार्य जगतगुरू शंकराचार्य द्वय पूज्यपाद अनंत विभूषित द्वारिका शारदापीठेश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज एवं पूज्यपाद अंनत विभूति ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर सरस्वती महाराज के प्रथम नगरागमन के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने भव्य, नन्दन, वन्दन, अभिन्नदन, स्वागत करते पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला भेंट कर पुष्पवर्षा कर आर्शीवाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर संघ के योगेन्द्र दुबे, मुकेश सिंह, संजय कपूर, सतीश चड़ार, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष तिवारी, अजय कपूर, आर्यन मिश्रा, सुदेश पाण्डे, विनय नामदेव, मनीष लोहिया, संतोष दुबे, सोनल दुबे, राजू बन्टी, इन्द्रपुरी गोस्वामी, हिमांशु शुक्ला, सुधीर तिवारी, कुलदीप सेन आदि उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने लिया आशीर्वाद

द्वारिका शारदापीठेश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज एवं पूज्य पाद अंनत विभूति ज्योतिष पीठाधीश्वर ,शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर स्वामी सरस्वती महाराज के प्रथम संस्कारधानी आगमन पर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सुपर मार्केट जबलपुर में फूल-माला अर्पित कर आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अटल उपाध्याय, राकेश दुबे, सुनील श्रीवास्तव, पवन ताम्रकार, गणेश उपाध्याय, प्रियांशु शुक्ला, मनीष शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, प्रकाश सेन, सुरेन्द्र जैन, सुनील जैन आदि उपस्थित रहे।

एमेच्योर खो-खो संघ ने किया स्वागत

पूज्यपाद अनंत विभूषित द्वारिका शारदापीठेश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज एवं पूज्यपाद अंनत विभूति ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर स्वामी सरस्वती महाराज के संस्कारधानी आगमन पर मप्र एमेच्योर खो-खो संघ के संजय यादव के नेतृत्व में महाराज द्वय का मालवीय चौक जबलपुर में स्वागत कर पुष्पमाला अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर एमेच्योर खो-खो संघ के संजय यादव, विनोद पोद्दार, राजेन्द्र प्यासी, गिरिशकांत मिश्रा, वासु कोरी, नैन्सी जैन, पूजा वर्मन, शुभका काछी, आकर्ष विश्वकर्मा, अंजली वर्मा, विवेक यादव, अरूण काछी, लाइकनमा पिंकी राय, सिद्धांत चौरसिया, यश विश्वकर्मा, निखिल सैनी, अन्नू स्वामी आदि उपस्थित रहे।