JABALPUR NEWS: मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय शाखा जबलपुर, जिला शाखा जबलपुर, विभागीय समिति नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, विभागीय समिति बरगी हिल्स का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप कसार अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज जबलपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश तिवारी अधीक्षक नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर, अतिथि प्रांतीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष रविकांत दहायत, संभागीय संरक्षक राम कुमार मेहरा, प्रांतीय महामंत्री एवं संभागीय अध्यक्ष अजय कुमार दुबे के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की संरचना एवं मंच संचालक विपिन पीपरे एवं राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा संचालित की गई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय महामंत्री सहदेव रजक, संभागीय सचिव महेंद्र साहू, संभागीय कोषाध्यक्ष संजय रजक, विभागीय समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार, विजय यादव, वैद्यनाथ, शांतिलाल झारिया, सुदामा प्रसाद परोहा, विश्वास लाजरस, कपिल दुबे, सुरेश बाल्मिक, मार्गरेट जोसेफ, राकेश बडोले, रविंद्र राय, राजकुमार केवट, संजय चक्रबर्ती, कोमल सिंह मार्को, अंजलि कनौजिया, कलावती कॉल, प्रेम नारायण ठाकुर, समर सिंह ठाकुर, शब्बीर हुसैन, रमेश सोनी, देवेंद्र अहिरवार, विकास डहेरिया, सुनील पाठक, पूनम नामदेव, बाल गोविंद माली आदि उपस्थित रहे।