ओएफके जबलपुर के अनिल गुप्ता बने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय मीडिया सचिव

सम्पूर्ण भारत में केंद्रीय, डिफेंस, रेल्वे एवं राज्य सरकार के कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। एनएमओपीएस के बैनर तले विजय कुमार बन्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस के मार्गदर्शन में डिफेंस संयोजक प्रेम सागर की अनुशंसा से डिफेंस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नीरज त्रिपाठी, राम भुवन पटेल, रोहित प्रकाश सेठ, बीरबल कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।

वहीं जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया के अनिल गुप्ता को एनएमओपीएस का राष्ट्रीय मीडिया सचिव बनाया गया, जो संस्कारधानी के लिए एक उपलब्धि है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनोज मिश्रा, हिमांशु कुमार, विकास यादव, असीम दुबे, प्रमोद त्रिपाठी, अविनाश पटेल, श्रीनिवास कुशवाहा को शामिल किया गया है। डिफेंस कार्यकारिणी के विस्तार पर व्हीएफजे, ओएफके, जीआईएफ, सीओडी, जीसीएफ, 506 वर्कशॉप के एनएमओपीएस की यूनिटों ने बधाई दी है।