स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समिति का गठन, अंकित बने अध्यक्ष, शैलेन्द्र उपाध्यक्ष मनोनीत

जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने, समस्त कर्मचारियों को आई कार्ड बनवाने एवं शासन स्तर से पदनाम परिवर्तन का लाभ दिलाने कर्मचारियों के वाहन पार्किंग हेतु सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था कराने एवं प्रभारी को अतिरिक्त मानदेय का लाभ दिलाने आदि अनेक समस्याओं के समाधान हेतु स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समिति का अध्यक्ष अंकित चौरसिया एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे को मनोनीत किया गया जो समय समय पर अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान कराने हेतु तत्पर रहेगें।

संघ के उदित भदौरिया, अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, नंदू चंसोरिया, होरीलाल नाथ, परशुराम तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय, मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एस.पी. बाथरे, रामबिहारी पटेल, सी.एन. शुक्ला, चूरामन गूजर, संदीप चौबे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, निशांक तिवारी, नवीन यादव, अशोक मेहरा, सतीश देशमुख, पंकज जायसवाल, शेरसिंह, मनोज सिंह, अभिषेक वर्मा, वीरेन्द्र पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रितुराज गुप्ता, अमित गौतम, अनिल दुबे, अतुल पाण्डे देवेन्द्र दाहिया, सुरेश दाहिया आदि ने स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समिति के अध्यक्ष अंकित एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे की नियुक्ति से हर्ष व्याप्त है एवं आशा व्यक्त की है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा।