OFK कंज्यूमर कॉपरेटिव सोसाइटी चुनाव में इंटक का वर्चस्व कायम, संघर्ष समिति का सूपड़ा साफ

जबलपुर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया की कंज्यूमर कॉपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में इंटक के अधिकांश प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय हासिल हुई है। इंटक द्वारा सूदखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सभी कर्मचारियों ने सराहते हुए  इंटक यूनियन को पूर्ण बहुमत दिया है।

इंटक के जीजो सी जेकब, दीपक कुमार, धर्मेंद्र, अजब सिंह भात्रा, महेंद्र रजक, मुकेश विनोदिया, संतोष सिंह, दुर्गेश सोनी, हरी प्रसाद झारिया, सविता ठाकुर और कुमारी रिचा सिंह ने विजय हासिल की।

यूनियन के अरुण दुबे, आनंद शर्मा, अमित चौबे, सतीश त्रिपाठी, अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, रमेश यादव, राकेश जयसवाल, हृदेश यादव, राजीव रंजन, राहुल चौबे, आनंद तिवारी, जीवन सिंह, राहुल पटेल, अभय,कुंवर पाल, रविकांत मिश्रा, सुनील खत्री, संजीव सिंह, इलियास सौरभ, अमित मिश्रा ने इसे कर्मचारियों को जीत बताया और निर्माणी से सूदखोरी को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।