कर्मचारियों के साथ उद्योग की बेहतरी हेतु सकारात्मक सोच रखने वाले थे स्वर्गीय डीपी पाठक

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डीपी पाठक की बारहवीं पुण्य तिथि‍ श्रमशक्त‍ि दिवस के रूप में जानकी रमण महाविद्यालय, जबलपुर मे मनाईं गयी। मुख्य अतिथि सीताराम कुरचानिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में यूके पाठक, सुनील कुरेले और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सचिव एसपी मिश्रा उपस्थ‍ित थे। अध्यक्ष मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सचिव एसपी मिश्रा ने कर्मचारियों फेडरेशन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ बिजली उद्योग की बेहतरी के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने वाले श्रेष्ठ नेतृत्व के धनी थे आदरणीय डीपी पाठक जी। एसपी मिश्रा ने फेडरेशन के स्वर्णिम इतिहास और इसके निर्णय दूसरे राज्यों में आदर्श रूप में लागू करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर पुनः फेडरेशन को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ एक मत से निर्णय लेकर काम करना होगा। फेडरेशन ही एकमात्र संस्था है जिसने अपने काम और निर्णय से पूरे विश्व में अपना नाम स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें: उत्कृष्ट कार्यों के लिए रजत पदक से सम्मानित हुए बिजली कंपनी के 30 कार्मिक

यूके पाठक ने कहा कि पाठक जी कर्मचारियों और अधिकारियों में समन्वय के साथ कर्मचारियों को प्रगति के लिए समर्पित नेता थे। सीताराम कुरचानिया ने कहा कि मैंने उन्हें बचपन से अंतिम समय तक कर्मचारियों और बिजली संस्थान की उन्नति के लिए हर समय सक्रिय रूप से कार्य करते देखा है। केदारनाथ अग्निहोत्री ने कहा कि वे हमेशा बेहतरीन सोच के साथ सबकी बेहतरी हेतु प्रयास करते रहते थे। सुनील कुरेले ने कहा कि में आदरणीय पाठक जी के संपर्क में जबसे आया तभी से कर्मचारियों और राजनैतिक क्षेत्रों के कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उनके ही पदचिन्हों पर चलते हुए संघर्ष का रास्ता अपनाकर बिजली कर्मचारियों के हितों में कार्य किया। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि श्री पाठक जी ने श्रम क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में साथ ही साथ पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई और श्रमिकों के हितों की लड़ाई में हमेशा संघर्षरत रहे। आपके संघर्ष में हम हमेशा उनके साथ रहकर कार्य करते थे।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में बनेगा विश्व रिकार्ड, महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये: सीएम चौहान

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के एमपी तिवारी, दिनेश दुबे, रंजीत सिंह, अशोक मोड़क का अतिथीयो ने शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुरेले, राकेश डीपी पाठक, आईके अग्रवाल,  साहित्यकार विजय तिवारी, एसके पचौरी, बृज किशोर विश्वकर्मा, जुबेर अहमद, केदारनाथ पाठक, दिलीप पाठक, दीपक मेमने, मनोज पाठक, बंसत मिश्रा, राजेश मिश्रा, मनीष पाठक आदि उपस्थ‍ित। सभी ने डीपी पाठक के द्वारा श्रमिक हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन एसके पचौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथ‍ियों एवं उपस्थ‍ित सभी जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।