जबलपुर में सरकारी कालोनी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ही कर लिया अवैध कब्जा, सड़क पर बना लिया वाहन गैरेज

लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक दो के कार्य क्षेत्र में आने वाले शंकरशाह नगर की कॉलोनी में अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अनेक व्यापारियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कुछ कालोनीवासियों ने वाहन रखने के लिए बीच मार्ग में ही वाहन रखने टीन शेड, गैरेज बना लिए हैं, जिससे मार्ग ही बंद हो गए है। वहीं आए दिन बीच सड़क में वाहन खड़े कर मालिक घरों में चले जातें हैं, जिससे आने जाने वाले कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ व्यापारियों ने भी शासकीय कालोनी में अवैध कब्जा कर लिए है, कुछ रिटायर व्यक्ति लंबे समय से आवास खाली नही कर रहे। इस अवैध कब्जों से यहां के अफसर बे खबर नजर आ रहे है।

कालोनी में मुख्य गेट भी टूटा पड़ा है,शाम होते ही कालोनी में अवैध वाहन, आस्माजिक तत्वों का आना जाना शुरू हो जाता है। जिससे कालोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। न्यायिक कर्मचारियों के लिए बने शासकीय आवासों के सामने के मार्ग में ही कुछ लोगों ने किचन, बाथरूम एवं बैठक रूम एवं अवैध निर्माण कर रखे हैं, नियमानुसार शासकीय आवास के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है। शासकीय कॉलोनी के आवासों में किसी भी प्रकार का बदलाव या तब्दीली नहीं की जाना है, इसके पश्चात भी अनेक सेवानिवृत्त एवं सेवा में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने अपने शासकीय आवासों में अनेक प्रकार के निर्माण कर लिए है, आज भी बदलाव और नवीन निर्माण किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय,  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेश के जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुजराल, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे, मध्य प्रदेश  लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि दहायत, मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अध्यक्ष एसके वांदिल,वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सपाक्स अध्यक्ष प्रदीप पटैल, समयपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश मरकाम, सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, सतीश उपाध्याय, नरेंद्र सेन, आलोक अग्निहोत्री, चंदू जाऊलकर, पीएल गौतम, रवि बागडी, अर्जुन सोमवंसी ने शंकर शाह नगर की शासकीय कालोनी में हो रहे अवैध कब्जों को तत्काल हटवाने की मांग की है। संघ द्वारा चेतावनी दी गई है कि अवैध वाहन गैरेज, लैट्रिन बाथरूम, किचिन, कमरों को नहीं हटाया गया तो कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक 2 के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।