शासकीय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की अवधेश तिवारी की अनुशंसा पर अर्वेन्द्र राजपूत द्वारा संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से संगठन के वरिष्ठ सदस्यों विजय गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केपी दुबे, जिला उपाध्यक्ष एमएल शर्मा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गय है।

नवनियुक्त तीनों सदस्य वर्षों से संगठन में आस्था रखते हुए ईमानदारी से जुड़े हैं तथा इनके द्वारा हर आन्दोलन, धरना प्रदशन में अपनी सहभागिता दी है। इनके इसी अनुभव एवं संगठन के प्रति लगाव को देखते हुए संघ में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इनके मनोनयन पर कर्मचारियों द्वारा फूल-माला एवं मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संघ के मंसूर बेग, मुकेश सिंह, आशुतोष तिवारी, मुन्ना लाल पटैल, सुरेन्द्र जैन, सुनील जैन, राकेश उपाध्याय, प्रकाश जैन, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, ब्रजेश मिश्रा, हाजी शकिल अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, श्यामनारायण तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, नितिन शर्मा, मनोज सेन, मो. तारिक, धीरेन्द्र सोनी, संतोष तिवारी, विनय नामदेव, मनीष लोहिया, प्रणव साहू, मनीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।