एमपी ट्रांसको प्रबंधन ने दिया सभी वर्ग के मैदानी विद्युत कर्मियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत मैदानी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 5 अक्टूबर को आयोजित की गई एक बैठक में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक से चर्चा की।

बैठक में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। मैदानी कर्मचारियों की लंबित मांगों जैसे अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, ओवरटाइम, तकनीकी कर्मचारियों की कमी, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की अनेक मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन एसके गायकवाड़, मुख्य अभियंता परीक्षण एवं संचार राजेश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एके बुधौलिया, कार्यपालन अभियंता नरेंद्र तिवारी, कल्याण अधिकारी महेश दत्तानी आदि ने संघ प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि मैदानी कर्मियों की जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान शीघ्र किया जायेगा।

बैठक में संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव, संरक्षक रामसमुझ यादव, केएन लोखंडे, बीके तिवारी, रामकेवल यादव, एसके पांडे, नारायण सिंह धुर्वे, राजेश खेड़कर, सुभाष, जैनेंद्र कुमार, रणछोड़ प्रजापति, यादव किशोर, महेश पाटीदार, अजय कश्यप, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।