एमपी यूनाइटेड फोरम ने किया इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में कार्य बहिष्कार आंदोलन का ऐलान

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम ने बिजली कंपनियों के निजीकरण हेतु संसद में रखे जा रहे इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में देश के तमाम बिजली कर्मचारी व इंजीनियरों के साथ मध्य प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारी एवं इंजीनियर 8 अगस्त 2022 को कार्य बहिष्कार ऐलान किया है।

फोरम के संयोजक व्हीकेएस परिहार ने पत्र लिखकर प्रदेश की सभी कंपनियों के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार आंदोलन की सूचना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दे दी है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉईज़ एन्ड इंजीनियर्स तथा ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने केंद्रीय विद्युत मंत्रालय को पहले ही नोटिस दे रखी है कि जिस दिन इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 संसद में रखा जायेगा, उसी दिन 8 अगस्त को देशभर के तमाम बिजली कर्मचारी व इंजीनियर उसी समय काम बंद कर पूरे दिन व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।