ओएफके जबलपुर की सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने विश्व की सबसे बड़ी श्रम संगठन इंटक जिसकी स्थापना 3 मई 1947 में की गई थी, उसका आज 75वां स्थापना दिवस सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया, सुरक्षा कर्मचारी यूनियन AQAW, SQAE ने आज इंटक के अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष आईएनडीडब्ल्यूएफ अशोक सिंह के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईएनडीडब्ल्यूएफ अरुण दुबे के नेतृत्व में यूनियन आज कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया।

जिसमें इंटक की विचारधारा जो 1947 से लेकर आज वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा संगठन के रूप में उभर कर सामने आया है। इंटक के सिद्धांतों की चर्चा की गई, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत एवं नए पदाधिकारियों का अभिनंदन कर साल भर की यूनियन गतिविधियों एवं कार्य प्रणालियों की चर्चा की गई। सर्वप्रथम यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने यूनियन के मार्गदर्शक अरुण दुबे का शॉल श्रीफल एवं माला पहनाकर स्वागत किया जिनके मार्ग दर्शन में आज सुरक्षा कर्मचारी यूनियन राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।

तत्पश्चात आज जिनको नया कार्यभार दिया गया, जिसमें अखिलेश पटेल को जेसीएम, अनिल गुप्ता केंद्रीय संरक्षा समिति, अनुज मिश्रा को स्टेट कमेटी दिया गया तथा  SQAE, AQAW के सुनील भगत, राजेश दुबे, राजकुमार, दिलीप सहारे, राहुल जी, कवर पाल, टी जेराल्ड, सतीश त्रिपाठी, विवेक शर्मा, आनंद गोस्वामी का मंच के माध्यम से स्वागत किया गया। 

यूनियन के महामंत्री आनंद शर्मा ने मंच संचालन किया। अमित चौबे, महेंद्र रजक, राजीव रंजन, जीजो जैकब, धर्मेंद्र रजक, हिदेश यादव, धर्मेंद्र कोरी, आशीष तिवारी, उदय जसवाल, हरी वर्मन, तीर्थ पटेल, प्रकाश ठाकुर, रमेश यादव, राहुल पटेल, चंदन पटेल, कवर पाल, गुरप्रीत सिंह, जीवन सिंह, रबि चंद्रा, सुनील खत्री, आनंद तिवारी, सुनील नायक, पंकज गुप्ता, प्रसाद हेमन्त कुमार, अजब सिंह बात्रा, ज्ञान प्रकाश, संतोष सिंह, अनुज सिन्हा, दुर्गेश सोनी ने यूनियन के सिद्धांतों को प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।