एमपी के लोक सेवकों को भी केन्द्र की तर्ज पर मिले अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ

भारत सरकार के अधिनस्थ कार्यरत कर्मचारियों को सम्पूर्ण सेवाकाल में सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके तहत वह सपरिवार सम्पूर्ण भारत भ्रमण पर धार्मिक, रमणीक स्थलों आदि का अवलोकन कर आनंदित होते हैं, जिससे उनका एवं परिवार का तनावमुक्त होना स्वाभाविक है। इससे वे नई ऊर्जा से शासन के कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करते हैं।

मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के प्रदेश संरक्षक पं. योगेन्द्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष मनोज सेन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि निश्चित रूप से यह केन्द्रीय कर्मचारी के हितार्थ योजना है। मप्र सरकार द्वारा केन्द्र के समान वेतन एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु सहमति दी गई थी, किन्तु मप्र के कर्मचारियों को वेतन के अलावा केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

संघ के पं. योगेन्द्र दुबे, मुकेश सिंह, मनोज सेन, मनीष चौबे, सुनील राय, विनय नामदेव, श्याम नारायण तिवारी, प्रणव साहू, श्याम सुन्दर तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, कृष्णकान्त यादव, विष्णु पाण्डे, आदित्य दीक्षित, पवन ताम्रकार, केके प्रजापति, हरि सिंह राजपूत, सुरेन्द्र झारिया, संतोष तिवारी, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, देवदत्त शुक्ला, सोनल दुबे आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य के कर्मचारियों को भी केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ दिया जाये।