केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने दिया नैतिक समर्थन

देशभर के केंद्रीय श्रमिक संगठन द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। केंद्रीय श्रमिक संगठन द्वारा सरकारी संस्थानों को बेचना बंद करें। निगमीकरण रद्द किया जाए। एनपीएस समाप्त करके पुरानी पेंशन लागू किया जाए। सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को रद्द किया जाए। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के ठेका श्रमिकों का शोषण बंद किया जाए आदि तमाम मुद्दों को लेकर केंद्रीय श्रम संगठन दो दिवसीय हड़ताल करने जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है। साथ ही INTUC-INDWF से संबंध जबलपुर की सभी यूनियन ने हड़ताल को सफल बनाने का के लिए अपना नैतिक समर्थन दिया है। यूनियन के वरिष्ठ नेता INDWF के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेसीएम-II के सदस्य अरुण दुबे, आनंद शर्मा, अमित चौबे, अनुपम भौमिक, हृदेश यादव, महबूब खान, राजीव रंजन, आशीष तिवारी, अखिलेश पटेल, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, राहुल चौबे, जीजो सी जैकब, मुकेश विनोदिया, संतोष सिंह, अनिल गुप्ता ने हड़ताल सफल करने का नैतिक समर्थन दिया है।