MPPKVVCL में कार्यकारी महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में महिला कर्मियों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संजय भागवतकर मुख्य महाप्रबंधक (कार्य) तथा समापन एसके गिरिया, महाप्रबंधक (प्रशासन) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यकारी महिलाओं की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं व उनके निराकरण की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ श्रुति एस अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा मनोवैज्ञानिक सलाहकार व  प्रोफेसर निधि नित्या ने महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन की विधियों से अवगत कराया गया।

दो दिवसीय कार्यशाला में कंपनी की 100 से अधिक महिला अधिकारियो व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री खुशबू गुप्ता, उप प्रबंधक (प्रशिक्षण) द्वारा किया गया। संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अशोक तिवारी द्वारा सभी विशेषज्ञों व प्रशिक्षणार्थियो का आभार व्यक्त किया गया।