ओएफके सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक में नए सदस्यों का स्वागत एवं वरिष्ठ सदस्य की विदाई

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया के संस्थापक सदस्यों में से एक चंचल दुबे, जिन्होंने आयुध निर्माणी खमरिया से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है, उसी तारतम्य में यूनियन ने चंचल दुबे को आज मंगलवार को भावभीनी विदाई दी। वे महत्वपूर्ण अनुभागों में रहे, जिसमें सुरक्षा विभाग, यार्ड एंड स्टेट, वेलफेयर, सीटीआर जैसे अति महत्वपूर्ण विभागों में अपना योगदान दिया। यूनियन में भी कई विशिष्ट पदों पर रहकर यूनियन को आगे बढ़ाया।

यूनियन ने विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही यूनियन की विचारधारा से प्रभावित होकर और वर्तमान समय में निर्माणी में व्याप्त विसंगतियों को देखते हुए कर्मचारियों में एक भय का वातावरण निर्मित हो गया है, अपने भविष्य की चिंता एवं आने वाले परिस्थिति में निर्माणी में अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षशील प्रयत्नशील यूनियन सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया के विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार अन्य यूनियन के वरिष्ठ पदों पर रहने वाले साथी यूनियन का दामन संभाल रहे हैं।

यूनियन के अरूण दुबे ने दीपक चौधरी एफ-3 अनुभाग डेलिकेट मेंबर को माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही आनंद शर्मा, अमित चौबे ने रवि चंद्र गेलंकी को सदस्यता ग्रहण कराई। यूनियन के अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, महेंद्र रजक, धर्मेंद्र रजक, हृदेश यादव, मुकेश विनोदिया, धर्मेंद्र कोरी, उदय जसवाल, राहुल चौबे, राजीव रंजन, जीजो सी जैकब,आनंद तिवारी, प्रीतम, रविकांत मिश्रा, भाईजान, अनुज मिश्रा, केपी सिंह, रवि चंद्रा, सुनील खत्री, विकाश, सुनील यादव ने नए सदस्यों को स्वागत ओर वरिष्ठ सदस्य को बधाई दी।