गंभीर रूप से बीमार कैंसर ग्रसित महिला कर्मचारी की लगा दी चुनाव ड्यूटी

चुनाव कार्य से गंभीर रूप से बीमार, वृद्ध, साठ साल की उम्र पार कर चुके, रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने की है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों चुनाव प्रशिक्षण के समय एक कर्मचारी का स्वास्थ्य खराब होने के पश्चात इसकी मृत्यु हो चुकी है। मोर्चा संरक्षक योगेंद्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि बताया है कि लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय में कैंसर ग्रसित महिला मरीज श्रीमती अनीता केवट सहायक ग्रेड 3 की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है, संबंधित कार्यालय से चुनाव कार्यालय समस्त रिकार्ड भेजे गए है।

चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण आज मॉडल स्कूल के कमरा नंबर 12 में  सुबह 9 बजे से 1 बजे तक रखा गया था, बीमार महिला कर्मचारी को मात्र एक समोसा नाश्ते में दिया गया, जबकि केंसर मरीज को दवाइयां खाने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। आज P3 में लगाई गई ड्यूटी के समय समस्त दस्तावेज देने के पश्चात भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया, योगेश चौधरी, प्रशांत सोंधिया, रविकांत दहायत, मुकेश मरकाम, देव दोनेरिया, धीरेंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा, अजय दुबे, नरेंद्र सैन, मंसूर बेग, गोविंद बिलथरे, सुरेंद्र जैन, संदीप नेमा, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव ने गंभीर रूप से बीमार, साठ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने की मांग की है।