मानवता की मिसाल थे संजय गुजराल, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विगत दिनों तिलवारा के दद्दा घाट में एक बच्चे को पानी में डूबने से बचाते समय स्वास्थ्य कर्मचारी नेता संजय गुजराल का निधन हो गया था। उनके निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एसबी सिंह, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेंद्र दुबे, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय शामिल थे।

प्रांताध्यक्ष श्री सिंह ने कहा दिवंगत जिलाध्यक्ष संजय गुजराल को हमेशा याद रखा जाएगा, वह मानवता की मिसाल थे, विगत दिनों बच्चे को तिलवारा दद्दा घाट में डूबने से बचाते समय पानी में डूबने से ही उनका निधन हो गया था, बच्चा बच गया, बचाने वाला का निधन हो गया।

अजय कुरील संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, महेश रघुवंशी, विजय रैकवार, पंडित योगेंद्र दुबे, वीरेंद्र तिवारी, अजय दुबे, घनश्याम पटेल, साहिल सिद्दीक़ी, प्रशांत श्रीवास्तव, अमित विश्वकर्मा, गोपाल नेमा, रमेश उपाध्याय, राजू मस्के, विवेक पटेल, अरुण चतुर्वेदी, संतराम तंतुवाय, विजय तिवारी, विनोद सिंह, कमल मुदगल, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मेडिकल कालेज, इंद्र प्रताप यादव, संध्या पाठक ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देकर दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।