सैमसंग स्मार्टफोन पर 18,000 रुपये की बंपर कटौती: सैमसंग के Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन को 18,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का बेहतरीन मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Galaxy A55 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। इंस्टेंट छूट के अलावा मोबाइल यूजर्स बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy A55 5G Offers
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 39,999 रुपये में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A55 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 45,999 रुपये में लॉन्च हुए 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है तथा 48,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy A55 5G Specifications
Samsung Galaxy A55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल है। साथ ही Samsung स्मार्टफोन में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Samsung Galaxy A55 5G Features
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।
Samsung Galaxy A55 5G Camera
Samsung Galaxy A55 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।











