मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद मिड रेंज का मोटोरोला स्मार्टफोन बजट रेंज में आ गया है। Motorola G85 5G स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 5,000 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। Motorola G85 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब इस वैरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसी तरह Motorola G85 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब इस वैरिएंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के तहत इस स्मार्टफोन को और सस्ते में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 15 हजार से कम में आया 8GB रैम और sAMOLED डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन
Motorola G85 Camera and Battery
Motorola G85 स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो Motorola G85 के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन
Motorola G85 Feachurs
Motorola G85 स्मार्टफोन में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का 3D कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी और ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन








